सतीश पुनिया को हटाकर सांसद सीपी जोशी को बनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए चित्तौड़गढ से सांसद सीपी जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।
सतीश पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष से हटाकर सीपी जोशी को जिम्मेदारी दी गई है। सांसद सीपी जोशी ने एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। संघ के नजदीक हैं। सतीश पूनिया भी आरएसएस बैकग्राउंड से हैं, उनकी जगह भी उसी सियासी बैकग्राउंउ के नेता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
सतीश पूनिया को अब राष्ट्रीय संगठन में जगह दी जा सकती है। राजस्थान बीजेपी में सीएम फेस की लड़ाई के बीच संगठन में इस बड़े बदलाव के सियासी मायने हैं। अब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी जल्द होने के आसार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ