धरियावद, (माय सर्कल न्यूज़ @हेमन्त सालवी)। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा धरियावद के कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हनुमान चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी की गई और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
मंडल मीडिया प्रभारी राकेश वीरवाल ने बताया कि आतिशबाजी कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिसिंह कोठारी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय ,मंडल महामंत्री रमेश कोठारी बंटी शर्मा ,युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित दोषी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश टेलर, कमलेश नागोरी ,संदीप मल्हारा, राहुल मेघवाल, धवल कंठालिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ