भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर सीपी जोशी के गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल

चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके घर पर खुशी का माहौल एवं उनके माता नवदुर्गा एवं भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए उनके माता को बहुत बड़ी खुशी देखने को मिली है। सीपी जोशी की माता सुशीला बाई ने भगवान नवदुर्गा और भोलेनाथ से प्रार्थना की कि मेरा पुत्र देश की सेवा करें और सभी को साथ लेकर चलें। 
जैसे ही उनकी माता को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के समाचार मिले तो अपने पुत्र महेश जोशी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कस्बे में समाचार मिलते ही सांवलियाजी मंदिर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का इजहार किया गया। कस्बे में आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के कार्यकर्ता भादसोडा़ चौराहे पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ सीपी जोशी जिंदाबाद के नारे लगाए गए और भादसोडा़ चौराहे पर पदाधिकारियों ने भादसोडा़ बस स्टैंड पर पहुंचकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भादसोडा़ कस्बें में का समय ढ़ोल नगाड़े के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, महामंत्री रमेश चंडालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंन्द्र कुमार खेरोदिया, अशोक अग्रवाल, गोविंद सोनी, पंचायत समिति सदस्य जानकी दास वैष्णव, रामलाल मेनारिया, जगदीश तेली, हरीश तलेसरा, इद्रदत शर्मा, विमल अग्रवाल,  संपत कीर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ