● आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी
चित्तौड़गढ़। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये डॉ. रितेश जैन चिकित्साधिकारी, राजकीय चिकित्सालय निम्बाहेड़ा को परिवादी से 4 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी अतिरिक्त
चार्ज महानिदेशक ने बताया कि ए.सी.बी. की चित्तौड़गढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पत्नी के प्रसव हेतु चिकित्सालय में भर्ती होने पर ऑपरेशन करने की एवज में डॉ. रितेश जैन चिकित्साधिकारी, राजकीय चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा 5 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी चित्तौड़गढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक दया लाल चौहान एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये डॉ. रितेश जैन पुत्र भंवर लाल निवासी
हिरणमगरी उदयपुर हाल चिकित्साधिकारी, राजकीय चिकित्सालय निम्बाहेड़ा को परिवादी से 4 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
है। उल्लेखनीय है कि आरोपी चिकित्सक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ