भदेसर, (शैलेन्द्र जैन)। उपखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार 24 मार्च को स्थापित होने वाली माता सीता की मूर्ति को लेकर भदेसर कस्बे में राजपूत समाज एवं धर्म प्रेमियों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भदेसर भेरुजी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इस कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थे। वही धर्म प्रेमी बंधु भी साथ-साथ चल रहे थे। डीजे की धुन पर महिलाएं बच्चे एवं पुरुष भजनों पर थिरक रहे थे।
कलश यात्रा के श्रीराम मंदिर पहुंचने पर पूजा अर्चना के बाद कलश उतारे गए। तत्पश्चात समाज जनों की उपस्थिति में मंदिर प्रांगण के बाहर हवन पूजन किया गया। समाज जनों ने बताया कि मंदिर पर 24 मार्च को प्रात शुभ मुहूर्त में सुदर्शनाचार्य महाराज के सानिध्य में मूर्ति स्थापित की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ