जिला अभिभाषक संस्थान ने किया राज्यमंत्री जाड़ावत का स्वागत


चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व चित्तौड़गढ़ में विधि महाविद्यालय खोलने की खुशी व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का उनके निवास पर जाकर माल्यार्पण कर मिठाई खिला कर स्वागत किया व आभार जताया तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कानून मंत्री शांति लाल धारिवाल का भी राज्यमंत्री के निवास पर आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
संस्थान सचिव नितिन चावत ने बताया कि इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सुखवाल, कोषाध्यक्ष अमित कोहली, पुस्तकालय प्रभारी गोपाल सालवी, अनिल बोहरा, अब्दुल सत्तार, शोभा लाल जाट, अफजल मोहम्मद शेक, कुशनुद खान, प्रदीप गहलोत, उदय लाल मीना, संजय जोशी, निलेश भटनागर, कर्मराज, कमल प्रजापत, कैलाश खींची, आदित्य चैधरी, अंकित चैधरी, राकेश घारू, आरिफ अली, नारायण परमार, महेंद्र खींची, देवी लाल धाकड़, ललित खटीक, अरविंद वैष्णव, किशन मेघवाल, भेरुदास वैष्णव, महिला अधिवक्ता चांदनी बैरागी, सीमा भारती, नीता लोट उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ