चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने चित्तौड़गढ़ महिला थाना में कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना के मामले को रफा-दफा करने की आवाज में 8 हज़ार की रिश्वत लेते महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा निवासी अरबाज खान की पत्नी ने उसके विरुद्ध दहेज प्रताड़ना व मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया था। इस संबंध में दोनों पक्षों में समझौता करा मामले को रफा-दफा करने की एवज में कांस्टेबल धन्नो कुमारी जाट ने 15 हज़ार रुपए की मांग की जिस पर पीड़ित पक्ष ने रुपए कम कराने का आग्रह किया जिस पर मामला 8000 रुपए में सौदा तय हुआ। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीआईजी को शिकायत दी और महिला कॉन्स्टेबल को 2000 रुपए देते हुए शिकायत का सत्यापन किया। इसके पश्चात टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए महिला कॉन्स्टेबल को 6 हजार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ