शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च का आयोजन, पुष्प अर्पित कर शहीदों को दी श्रृद्धांजलि


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिला मुख्यालय पर शहीद दिवस के अवसर पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी वाटिका में शहीद दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ शिल्पा सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ब्रह्मालाल जाट, एएसपी चंचल मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एनसीसी, स्काउट, नेहरू युवा केंन्द्र व गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्काउट्स की छात्राओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना की गई।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सेनानियों के बलिदान को, उनके प्रयासों को भुलाया नही जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में शांति एवं भाईचारा रखना जरूरी है, इन्हीं संदेशों के साथ देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों ने जीवन पर्यंत देश की आजादी के लिए प्रयास किए और आजादी के बाद भारत के राज्यों को संगठित  किया।
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि हमेशा मन में यह भाव रहना चाहिए कि किन परिस्थितियों में देश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ