कुमावत समाज ने तिलक लगाकर नवसंवत्सर एवं नवरात्रि पर्व की दी बधाई


चित्तौड़गढ़। भारतीय हिन्दू नववर्ष विक्रम  संवत 2080 के आगाज एवं नवरात्रि प्रारम्भ के अवसर पर बुधवार को श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा आमजन को शुभकामनाएं दी गई ।
संस्थान सचिव पूर्व पार्षद राजकुमार बेरा ने बताया कि  भारतीय हिन्दू नववर्ष के आगाज एवं नवरात्रि प्रारम्भ के अवसर पर संस्थान के सदस्यों एवं समाजजनों ने दुर्ग मार्ग स्थित जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के समीप दुर्ग भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों  और यहां से गुजरने वाले शहरवासियों ए दुकानदार सहित आमजन को कुमकुम का तिलक लगा उन्हें मिश्रीएकाली मिर्च एवं नीम की पत्ती का प्रसाद वितरण कर नववर्ष एवं नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान बालचंच गेन्दर, शिवलाल अडाणिया, घनश्याम, मदनलाल खरनारिया, किशनलाल, प्रकाश चन्द्र  धनेरिया, सुन्दर लाल चंगेरिया, भंवरलाल सुरलिया, शंकर लाल ओस्तवाल, किशनलाल एरितेश नाहर, धीरज बालोदिया, उमेश अजमेरा, उमा शंकर, नारायण लाल कडवाल, मनोहर लाड़ना, ओम प्रकाश गेन्दर, गोपाल डूंगरवार सहित प्रेमलता, अंजली, प्राची आदि संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य, समाजजन एवं श्री कुमावत महिला जागृति मंच की महिला सदस्याएं उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ