निम्बाहेड़ा। देश मे अमन व शांति के लिये जोधपुर से कन्या कुमारी तक साईकिल से यात्रा कर रहे जोधपुर निवासी अब्दुल गफूर के कन्याकुमारी से लौटते समय निम्बाहेड़ा पधारने पर शास्त्री मार्केट मे नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, औकाफ सदर व वरिष्ठ पार्षद सलीम चाचा ने अब्दुल गफूर को मिठाई से मुँह मीठा करवाकर व गुलाब की माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर मुकेश कृपलानी सहित स्थानीय दुकानदार उपस्थित थे।