चित्तौड़गढ़। आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर परिचय सभा का आयोजन किया गया।
आम आदमी पार्टी चित्तौड़गढ़ की लोकसभा ईकाई में 51 नए सदस्यों को माला एवं पार्टी का प्रतीक चिन्ह कैप पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के नये पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस सभा का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चित्तौड़गढ़ में नए सदस्यों को जोड़ना एवं ब्लाॅक / सर्किल स्तर पर संगठन संरचना का निर्माण कर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूत स्थिति प्रदान करने के लिए योजना बनाकर उसको मूर्त रूप प्रदान करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में मैदान में उतारने का दावा किया।
पार्टी से लोकसभा इंचार्ज कालू राम मीणा, लोकसभा सचिव चांद मल गर्ग, प्रतापगढ़ जिला प्रभारी विनोद मीणा, चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी अनिल चंदेल, जिला सचिव बृजेश चोखड़ा, जिला मिडिया प्रभारी राजीव माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष अंकुर अजमेरा पहुंना के साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभियंता अनिल सुखवाल, जगदीश जाट मोडाखेड़ा, भगवती प्रसाद कपासन, हरिश माली चित्तौड़गढ़, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी निम्बाहेड़ा सत्यनारायण शर्मा कारुंडा, हितेश काला चित्तौड़गढ़, पंकज सिंह चित्तौड़गढ़, प्रहलाद वैष्णव चित्तौड़गढ़, तुषार शर्मा चित्तोड़गढ़, राजू बैरागी चित्तौड़गढ़, गौतम लाल मीणा धरीयावाद, मोहम्मद फ़िरोज़ चित्तौड़गढ़, प्रकाश साहु निम्बाहेड़ा, कृष्ण बहादुर शाह धरीयावाद, राधेश्याम खटीक पारसोली, शांति लाल धरियावाद, सोहन लाल मीणा प्रतापगढ़, शंकर लाल लौहार चित्तौड़गढ़, नंद लाल शर्मा निम्बाहेड़ा इत्यादि सदस्य उपस्थित रहकर एक दूसरे से परिचय किया एवं लोक सभा प्रभारी ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ