कपासन पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। पंचायत समिति कपासन की साधारण सभा की बैठक विधायक अर्जुन लाल जीनगर के उपस्थिति व प्रधान भेरूलाल चैधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत का  वर्ष 2023-24 का वार्षिक अनुमानित बजट का अनुमोदन एवं पुरक वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया इसके अलावा, विद्युत, पेयजल, सडक, अतिक्रमण, चिकित्सा, प्रदुषण व अन्य विभाग के बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।
सर्व प्रथम गत बैठक कार्यवाही विवरण पढकर सुनाया गया। बैठक में विकास अधिकारी बृज मोहन गुप्ता ने पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों का वार्षिक अनुमानित बजट का विवरण पढकर सुनाया। जिसके अनुसार संवेतन मद में 1000.70 लाख व्यय एवं विविध योजनाओं खण्ड कार्यालय स्तर पर 484 लाख रू व्यय, निजी आय में 17 लाख रू आय के विरूद्ध 13 लाख 48 हजार व्यय माना जाकर 3 लाख 52 हजार की बचत का प्रावधान रखा गया। इसकी प्रकार पंचायत समिति की सभी 23 ग्राम पंचायतों का 29 करोड 4 लाख रू आय के विरूद्ध 26 करोड 82 लाख रू व्यय का प्रावधान रखते हुए 2 करोड 23 लाख बचत का प्रावधान रखा गया। बाद चर्चा बजट पारित किया गया। बैठक में सदस्य शम्भुलाल जाट ने नरेगा योजना में बने मोडल तालाब के कार्य के बारे में शिकायत की। विधायके व प्रधान ने मोडल तालाब के कार्य की जांच कमेटी बनाकर अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिये। सदस्य दिनेश पारासर ने होलीथडा पर अतिक्रमण की बार-बार शिकायत पर भी अतिक्रमण नही हटाने पर कार्यवाही की मांग की। जिस पर विधायक ने सात दिवस में अतिक्रमण हटाते हुए अध्यक्ष सदन को एवं उन्हे अवगत कराने के निर्देश दिये। सरपंच बालारडा उदयराम जाट, एवं उचनार सरपंच नारायणी देवी की शिकायत पर विधायक व प्रधान ने उपस्थित सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये कि तीन दिन में सभी ढीले व झुलते तारों को सही कराकर पालना से अवगत करावें। सदन में बाद चर्चा सिंहपुर, धमाणा, उमण्ड की पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिये एवं बन्द आरओ पुनः चालु कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंहपुर में पेयजल समस्या समाधान के प्रस्तावित कार्य शीघ्र ही जयपुर से स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। हर्षवर्धन सिंह उप प्रधान ने भीमखण्ड में पाईपलाईन कार्य कराने की मांग की।  लगभग सभी सरपंचगणों ने ग्राम पंचायत की प्रत्येक कोरम में पटवारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग पर प्रधान ने इस हेतु तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिये। तहसीलदार ने म्युटेशन प्रक्रिया से अवगत कराया। सरपंच करजाली राजेन्द्र गोठवाल ने करजाली में पीडब्ल्युडी विभाग की ओर से लगाई गई इन्टरलोकिंग पुरी तरह घटिया होने से शत प्रतिशत बैठ चुकी है एवं गड्डे पडे होने की जांनकारी दी। जिस पर विधायक व प्रधान ने सम्बन्धित ठेकेदार एवं अधिकारी के विरूद्ध रिपोर्ट प्रस्तत करने के निर्देश दिये। 
बैठक में उप प्रधान हर्षवर्धनसिंह, सदस्य शिव भारती, जगदीश चन्द्र, शम्भु लाल जाट, दिनेश पारासर, यशोदा अहीर, रतनी देवी, किरण सुखवाल, रतनी देवी जाट, लीला भील, मुकेश कुमार, एवं सरपंच  राजेन्द्र गोठवाल, शान्ति लाल डांगी, दिनेश खटीक, पुष्पा भट्ट, रतन नाथ योगी, प्रकाश चैधरी, भेरू लाल हिंगोरिया,लक्ष्मण कीर, अंकित राव सिंहपुर, विष्णु हेडा धमाणा, उदयराम जाट बालारडा एवं विभागीय अधिकारी तहसीलदार नासिर बेग, एसीबीओ डा. राम सिंह चुण्डावत, कनिष्ठ अभियन्ता सिंचाई राजु सामरिया , सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग फुलसिंह मीणा, हितेश मोर्य कनिष्ठ अभियन्ता पीडब्ल्युडी, राजकुमारी कुमवत पर्यवेक्षक बाल विकास विभाग, नाना लााल भील सहायक वनपाल, शिवांगी जोशी सहायक कृषि अधिकारी, अनिरूद्ध सिंह कनिष्ठ अभियन्ता बिजली विभग व अन्य विभागीय अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ