कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। प्राचीन स्थल मुला माताजी मेले के चौथे दिन एक शाम मुला माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ।
भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम देखने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से भारी तादाद में श्रोता उमड़ पड़े। मुला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि मेले में नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, चंद्रप्रकाश चाष्टा, मनोज मेघवाल, आशीष सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोमल बारेगामा, कमल सोमानी आदि ने मेले में शिरकत की। भजन गायक भरत सुथार ने चांद वाला मुखड़ा नाचे मुला मां दरबार में...हेलो सुनले ये मुला माता....माताजी को शेर बन जाउला.... प्रस्तुत भजनों पर श्रोता आनन्दीत हो उठे। नंदकिशोर आचार्य ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से दस दिवसीय धार्मिक मेले मे आसपास सहित दूर दराज से भारी मात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। कलाकारों ने भेरूजी, माताजी की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुतियां दी। जादूगर मोहन सिंह धानिंन ने जादू दिखाया। डांसर किरण, संजू ने आकर्षक नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या तड़के 2 बजे तक चली। मेले में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने भजन संध्या का जमकर आनंद उठाया। मेलार्थियों के लिए खाने पीने, क्रोकरी, सौंदर्य प्रसाधन, रेडिमेड, जूस कुल्फी की दुकानें लगी हुई है। शंकरलाल जाट, हरीश सोनी, भेरूलाल बारेगामा, शोभालाल जाट आदि व्यवस्था में जुटे हुए है। 27 व 28 मार्च को प्रसिद्ध बालूराम गाडरी द्वारा बगड़ावत मंचन का आयोजन होगा व 31 मार्च को आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा।
0 टिप्पणियाँ