भाजपा राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर के मुख्य आतिथ्य में संगनात्मक बैठक सम्पन्न



चित्तौड़गढ़।
 भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रहाटकर ने कहा कि युवा वर्ग बेहद निराश, हताश और परेशान है। कांग्रेस की राज्य सरकार के पास युवाओं के लिए कहीं कोई योजना नहीं है, कोई विश्वास नहीं है, 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं। अशोक गहलोत ने युवाओं के भविष्य पर हथौड़ा चलाया है। राजस्थान में जंगलराज है, भ्रष्टाचार, अत्याचारों का अंतहीन सिलसिला चल रहा है। यह सरकार आपसी लड़ाई और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े बहुमत से अपनी अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्राओं और सभाओं को जनता का जबरदस्त समर्थन और आशीर्वाद मिला है। कांग्रेस की 2023 में विदाई तय है।
 राजस्थान के आमजन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में जिम्मेदारी से काम करना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाना है, ताकि जनता को हमारी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। पन्ना प्रमुख, बुथ लेवल से मण्डल स्तर तक संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जा सकता है, उसको लेकर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको मिलकर आगामी 2023 में राजस्थान में फिर से भाजपा एवं 2024 में केंद्र में मोदी की सरकार बनानी है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए चितौड़गढ विधानसभा के मुद्दों को बताया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने दिया। संचालन जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित ने किया।
 बैठक से पूर्व राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, उदयपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, तेजपाल रेगर ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। बैठक में पूर्व सभापति सुशील शर्मा, आई एम सेठिया, भंवर सिंह राठौड़, मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, रोहिताश्व जाट, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, प्रधान सुशीला कंवर, प्रधान देवेंद्र कंवर, जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह, रघु शर्मा, आशा पोखरना, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, आईं टी संयोजक राजन माली, मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक,  प्रकाश भट्ट, कैलाश जाट, रामेश्वर धाकड़, दुष्यंत सिंह, शिवराज सिंह, उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश ईनानी, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप काबरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटु लाल सुथार,  असमो जिलाध्यक्ष एमडी शेख, सी पी नामधराणी, सहकार संघ जिलाध्यक्ष अनन्त समदानी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, विमला शर्मा, रेणु मिश्रा, सिम्पल वैष्णव, चंचल राव, संजू लढ्ढा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जगदीश वैष्णव, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप धाकड़, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, सुनीता शर्मा, विमला कुमावत, भारती वैष्णव, यशोदा टेलर, प्रेमलता गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ