सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। पुलिस थाना मण्डफिया की कार्यवाही में डकेती की योजना के मामले मे 05 साल से फरार स्थाई वारन्टी को किया गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के आदेश की पालना में व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के निर्देशन व भदेसर डिप्टी धर्माराम गिला के सुपरविजन में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तगणों की धरपकड़ के तहत 26 मार्च को पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल देवीलाल व कांस्टेबल जयदीप शर्मा के द्वारा न्यायालय अपर जिला एव सेशन न्यायाधीश संख्या 02 निम्बाहेड़ा के प्रकरण में विगत 05 वर्षो से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त स्थाई वारन्टी मुकेश पुत्र रोडुलाल बागरी उम्र 40 साल निवासी डोरवाडा थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर (एमपी) को गिरफ्तार किया गया।
0 टिप्पणियाँ