जयपुर। ग्रीष्मकाल को देखते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय का समय परिवर्तित किया गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय से जारी एक अधिसूचना के अनुसार नई समय सारिणी 10 अप्रेल 2023 से 02 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेगी।
नई समय सारिणी के मुताबिक इस अवधि के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय (High Court) में न्यायिक कार्यों का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्व 1 बजे तक तथा कार्यालय का समय सुबह साढ़े सात बजे से मध्याह्व एक बजे तक रहेगा।
वहीं अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय समय सुबह 8 बजे से मध्याह्व साढ़े बारह बजे तक रहेगा तथा कार्यालय समय प्रातः साढ़े सात बजे से मध्याह्व एक बजे तक रहेगा। इस दौरान पीठासीन अधिकारी प्रातः साढ़े सात बजे से आठ बजे तक एवं साढ़े बारह बजे से एक बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।
0 टिप्पणियाँ