चित्तौड़गढ़। चित्तौड़-निम्बाहेड़ा हाइवे स्थित जालमपुरा के पास पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर में आग लग गई। हादसे में 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं और एक व्यक्ति घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के जालमपुरा के पास एक ढ़ाबे पर डीजल से भरा टैंकर खड़ा हुआ था। वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि टैंकर से डीजल को ड्रमों में ट्रांसफर कर रहे थे।
इसके बाद टैंकर के लॉक को वापस वेल्डिंग कर रहे थे। उसी समय वेल्डिंग की चिंगारी से पेट्रोलियम पदार्थ ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग के लपटे टैंकर से निकलने लगी। डीजल चोरी कर रहे तीन लोग आग की चपेट में आने से राहुल, निलेश और नारायण लाल बुरी तरह झुलस गए।
बाईक पर जा रहा तीनों झुलसे युवकों का तीनों का साथी बबलू घबरा के बाईक से नीचे जा गिरा जिससे वह घायल हो गया। तीनों 90 फीसदी झुलस गए जिन्हें तुरन्त ही उदयपुर के लिए रैफर कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। सूचना पर 4 अग्निशमन दो नगर परिषद, एक आदित्यपुरम व एक बिरला से दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, डिप्टी सहित सदर थाना पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। घटना करीब सोमवार रात्रि 8 बजे जालमपुरा के पास हाइवे स्थित मां जोगणिया होटल के बाहर की हैं। बताया जा रहा कि इस ढ़ाबे पर पेट्रोल-डीज़ल को ट्रांसफर करने का अवैध कारोबार चलता रहता हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
0 टिप्पणियाँ