कपासन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ए के पहुंना मण्डल के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)।
विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ए के पहुंना मण्डल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा की अनुसंशा से नियुक्त मंडल अध्यक्ष नारायण लाल जाट के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से मन हर्षित हो गया। 
इस दौरान डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट, कपासन प्रधान भैरू लाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रोशन जाट, पूर्व प्रधान शिवशंकर दादीच, पूर्व प्रधान भैरू लाल पारीक, नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष सीताराम अहीर, गिरिराज सिंह, पवन शर्मा, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष जगदीश जाट, वरिष्ट नेता भगवान गाडरी, लादूलाल रांका, गोवर्धन सोनी, पूर्व सरपंच अशोक तातेड़ पहुँना सरपंच गोटू, सत्यनारायण गेलड़ा, प्रकाश जाट, मधुसूदन शर्मा, आशीष रेवाड़ा व क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य, जीएसएस अध्यक्ष, वार्ड पंचों सहित सैकंडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सफल बैठक के आयोजन के लिए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नारायण जाट बलवंतपुरा को बधाई दी। बैठक में 24 अप्रेल से शुरू हो रहे महंगाई राहत शिविरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के नेताओं द्वरा भाग लेकर आमजन को राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ