कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। सूने मकान का ताला तोड़ सोने चांदी के जेवर और 35 हजार रु की नगदी चोरी होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया हैं।
पुलिस के अनुसार गांव पांडोली स्टेशन निवासी श्याम लाल पुत्र कालूराम सुखवाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।जिसमें बताया गया की सोमवार रात्रि को प्रार्थी और उसकी पत्नी गांव में ही भागवत गीता कथा सुनने गए थे। पीछे से अज्ञात बदमाशो ने घर का, कमरे का ओर तिजोरी का ताला तोड़ कर चोरी की। वापस लोटने पर घर के दरवाजे खुले हुए थे। कमरे ओर तिजोरी का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बदमाशो ने वहां से सोने की एक अंगुठी, चेन, बंजटी, टिका, नथ और चांदी के जेवर पाईजेब की पांच जोड़ी सहित 35000 हजार रुपये रोकड, चांदी के सिक्के 18 चूरा कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
0 टिप्पणियाँ