स्टार्टर से करंट लगने से एक किसान की मौत

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गांव पांडोली स्टेशन निवासी गोपाल पुत्र राम लला ढोली ने इस संबंध में रिपोर्ट दी हैं।जिसमें बताया गया कि उसके पिता रामलाल सीजारे के खेत पर सिंचाई करने गए थे। जहां स्टार्टर से करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें कपासन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और रामलाल के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ