कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अखाडा प्रदर्शन के साथ ध्वजयात्रा निकाली गई। युवतियों ने भी अखाडा प्रदर्शन किया।
जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रखंड दिलीप कुमार बारेगामा बजरंग दल प्रखंड संयोजक रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बजरंग व्यायाम शाला से ध्वज यात्रा शुरू हुई। जो नगर के रधुनाथ से पंचमुखी हनुमान मन्दिर, संतोषी माता मन्दिर, बस स्टेंड, कुम्हार मोहल्ला, सदर बाजार होती हुई सरोवर हनुमान मन्दिर पहुंची। जहां ध्वज प्रदान किया गया।
ध्वज गुरुवार सुबह चढ़ाया जायेगा। ध्वज यात्रा में अखाड़े के साथ ठाकुरजी की प्रतिमा एवं मंदिर पुजारी राधेश्याम वैष्णव भरत वैष्णव उपस्थित थे। पहलवान हैरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वहीं युवतियों ने भी इस दौरान अखाडा प्रदर्शन किया। सरोवर हनुमान मंदिर पर गुरुवार शाम महाआरती के बाद अन्नकूट का आयोजन भी किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ