मुला माता मेला समापन के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित

कपासन, (अंकित वैष्णव)। प्राचीन स्थल मुला माताजी मंदिर पर दस दिवसीय चैत्र नवरात्रि मेला 22 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ व 31 मार्च को भव्य रावण दहन के साथ संपन्न हुआ। रविवार को मंदिर का दानपात्र भी खोला गया जिसमें एक लाख सत्तर हजार एक रुपया की राशि प्राप्त हुई। मंगलवार को नगरवासियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। मुला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि मेले में कुल आय ग्यारह लाख उन्नीस हजार छः सौ रुपए की राशि प्राप्त हुई। कुल व्यय तेरह लाख तीन हजार रूपये खर्च हुए। मेले को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, नगरवासियों, मीडियाकर्मियों सहित जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उनका आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कोमल बारेगामा, पार्षद रोशन सोनी, चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी सोनी, हजारीलाल खटीक, शंकरलाल जाट, नारायणलाल जाट,प्रदीप उपाध्याय, राजेंद्र, नानालाल आचार्य, उदयलाल आचार्य, नरेगा अधिकारी रोहित पंचोली, रोशन शर्मा, भेरूलाल बारेगामा एवम ट्रस्ट के सदस्य आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ