चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र के भाटोली में एक किसान के गेहूं की फसल चलकर राख हो गई। खेत से होकर गुजर रहे तारों में शार्ट सर्किट का कारण बताया गया हैं। जानकारी के अनुसार भाटोली में सत्यनारायण ब्राह्मण पिता लक्ष्मण ब्राह्मण के खेत में शार्ट सर्किट से आगजनी की घटना हो गई। जिससे पास की 6 बीघा की गेहूं की फसल नष्ट हो गई।
जिसमें करीब 2 लाख का नुकसान हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बतया गया कि पशुओं के 30 हजार का चारा भी नष्ट हो गया। सूचना पर पटवारी दशरथ दास, थानेदार और जेईएन, सरपंच व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ