चित्तौड़गढ़। नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति/पदस्थापन हेतु चयन कर पंचायत समिति का आवंटन
अध्यक्ष जिला स्थापना समिति जिला परिषद चित्तौड़गढ़ डाॅ0 सुरेश धाकड ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, 2021 के तहत नव चयनित 132 अभ्यर्थियों को चित्तौडगढ़ जिला आवंटन किया जाने के क्रम में नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति/ पदस्थापन हेतु पंचायत समिति, आवंटन हेतु 05 अप्रेल को जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की बैठक जिला परिषद में आयोजित हुई। समिति के समक्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नव चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम विकास अधिकारी नियुक्ति पद पर नियुक्ति/पदस्थापन हेतु चयन करने एवं पंचायत समिति आवंटन का प्रस्ताव रखा, जिस पर समिति द्वारा नव चयनित 132 अभ्यर्थियों का चयन करने एवं उनको आवंटित पंचायत समिति का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष जिला प्रमुख के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, चित्तौडगढ़ राकेश पुरोहित, कोषाधिकारी, जिला कलक्टर प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह झाला उपस्थित थें।
0 टिप्पणियाँ