राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी ने दिया ज्ञापन



चित्तौड़गढ़। ओबीसी जनगणना के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आवाहन पर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
दिये ज्ञापन में बताया कि बीजेपी सरकार द्वारा जानवरों की गिनती तो कराई जा रही है किन्तु ओबीसी की नहीं, जिसे ओबीसी वर्ग का अपमान माना गया। इस अपमान के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के अनुसार दूसरे चरण में धरना देकर ज्ञापन दिया गया। ओबीसी एवं समस्त मूलनिवासी, बहुजन संगठनों, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, राष्ट्रीय अत्याचार निवारण फोर्स आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अंबालाल सेरसिया के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मोहम्मद साबिर हुसैन, मांगीलाल सोलंकी, दयाराम परमार, देवीलाल मीणा, रामचंद्र रेगर, बद्रीलाल मीणा, सोहनलाल मीणा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ