भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। भादसोड़ा चौराहे पर सांवलियाजी प्राकट्य स्थल बुधवार चौदस के दिन प्रभु सांवलियाजी सेठ का दानपात्र खोला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के कार्यकारी अधिकारी पहलाद राय सोनी ने बताया कि भगवान सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के पशंचात पूजा अर्चना कर 10:15 बजे सांवलियाजी का दान पात्र खोला गया जिसमें कुल राशि 32 लाख 71 हजार 70 रूपयें की राशि प्राप्त हुई। ऑनलाइन कार्यालय में जमा हुए 6 लाख 98 हजार 875 रूपये कुल 39 लाख 69 हजार 945 रूपये प्राप्त हुए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकरलाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, रमेश कुमार शर्मा, जीएल मीणा, कैलाश अग्रवाल, राजकुमार लक्ष्कार, मांगीलाल जाट, आईसीआई बैंक की टीम, बड़ौदा बैंक की टीम, बड़ौदा ग्रामीण बैंक की टीम आदि ने मिलकर नोटों की गिनती की गई।
0 टिप्पणियाँ