पाण्डोली स्टेशन पर भागवत कथा के 5वें दिन विधायक ने की शिरकत

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। पाण्डोली स्टेशन पर भागवत कथा के पंचम दिवस पर विधायक जीनगर की उपस्थिति में छपन्न भोग के साथ-साथ धुमधाम से गोवर्धन पुजा हुई। उपसरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण खण्डेलवाल ने बताया कि कथा में वृंदावनधाम के रसिक बिहारी महाराज द्वारा कथा मे आगन्तु भक्तों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि जो भी भक्त गोवर्धन पूजन की कथा श्रवण करता है उसको ब्रज चोरासी कोस की परिक्रमा का फल प्राप्त होता है तथा उनके सारे कष्ट दूर हो जाते है। कथा के दौरान कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने पहुंच कर कथा श्रवण किया और महाराज से क्षैत्र की खुशहाली का आर्शीवाद प्राप्त किया। विधायक जीनगर ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के होने के बावजूद भी वे क्षैत्र के सर्वागीण विकास के लिये हर संभव प्रयास कर रहे है तथा उनके द्वारा विधायक मद से ग्रामीणों की मांग अनुसार चारभुजा मन्दिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिये तीन लाख रुपऐं स्वीकृत कर दिये है, उक्त निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ करवा दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान खण्डेवाल परिवार के मुखिया मदनलाल खण्डेलवाल द्वारा विधायक जीनगर का कथा में पधारने के लिये आभार व्यक्त किया। कथा के पंचम दिवस के अवसर पर खण्डेवाल ब्राह्मण समाज के बिलोदा चोकी के युवा अध्यक्ष सोनु शर्मा द्वारा छपन्न भोग की झाकी सजाई गई। इससे पूर्व मेनारिया समाज द्वारा विशेष  वेशभूषा के साथ महाराज का स्वागत अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी ममता बियानी सहित कपासन व भोपालसागर ब्लाॅक के कई अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कथा स्थल पर मौजूद रहकर कथा का श्रवण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ