नकबजनी की वारदात का खुलासा, एक नकबजन को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)।जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु के निर्देशानुसार जिले में होने वाली नकबजनी की घटनाओं को पर्दाफाश करने व अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर सहाडा गोवर्धन लाल के निर्देशन व लक्ष्मण राम वृत्ताधिकारी वृत आसीन्द के निकटतम सुपरविजन में विशेष का टीम का गठन किया जाकर वारदातों के खुलासे हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का सक्षिप्त विवरण:-
गत 13 जनवरी को रात्री को अज्ञात चोरों द्वारा आमदला में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में संचालित ई-मित्र में से लैपटॉप, 17 हजार रूपये रोकडी एवं घर से चांदी का तार, पुरानी चांदी, अंगुठी, चांदी का कुल वजन लगभग 04 किलो चोरी कर ले जाने पर प्रार्थी मन्दरूप पुत्र नारायण जाति गुर्जर निवासी बाला का खेड़ा आमदला पुलिस थाना करेड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस थाना करेड़ा पर प्रकरण संख्या 25 / 23 धारा 457, 380 भादस में दर्ज किया गया।
पुलिस टीम में जसवंत सिंह उनि थानाधिकारी थाना करेडा, आशीष कुमार मिश्रा सउनि साईबर सैल इंचार्ज भीलवाडा, जलील अहमद हैड कानि. 33 पुलिस थाना करेडा, रामुराम कानि. 2099 पुलिस थाना करेडा, बाबुलाल कानि. 504 पुलिस थाना करेडा, संजय कुमार कानि. 320 पुलिस थाना करेडा, दिपक कुमार कानि. 858 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान), चन्द्रपाल सिंह कानिस्टेबल 278 साईबर सैल भीलवाडा (विशेष योगदान), किशोर कानि 1957 साईबर सैल भीलवाड़ा कमलेश कुमार कानि. 225 साईबर सैल भीलवाड़ा शामिल थे।
आमदला ग्राम पंचायत एवं घर में हुई चोरी की गम्भीरता को देखते हुए विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण किया जाकर घटनास्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तो के सी सी टी वी कैमरों का गहनता से छानबीन की गई घटनास्थल के आस पास होटल ढ़ाबों व चाय की थडियों पर
व आस पास के ग्रामीणों से पुछताछ की गई साईबर टीम द्वारा घटनास्थल से बीटीएस व संदिग्ध आरोपियों की मोबाईल कॉल डिटेल प्राप्त की गई तथा पुर्व के चालान शुदा अपराधियों से पुछताछ की गई विशेष टीम द्वारा मुखबीरों से प्राप्त सूचना को डवलप किया जाकर नकबजनी का पर्दाफश कर एक अभियुक्त को गिरफतार किया गया। जिसमें साईबर सैल टीम भीलवाडा के चन्द्र पाल सिंह कानि 278 एवं दीपक कुमार कानि 858 की विशेष भुमिका रही।
पुलिस ने सांवरलाल उर्फ राजेश पुत्र रामचन्द्र जाति प्रजापत उम्र 24 साल निवासी आमदला पुलिस थाना करेड़ा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।

वारदात का तरीकाः– मुल्जिमान द्वारा रात्री के समय ग्राम पंचायत आमदला में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में संचालित ई-मित्र में से एक लैपटॉप, 17 हज़ार रूपये रोकडी एवं घर से चांदी का तार, पुरानी चांदी, अंगुठी, चांदी का कुल वजन लगभग 04 किलो चोरी कर लिया जाता हैं। चोरी के
लैपटॉप को बरामद कर लिया गया एवं मुल्जिम द्वारा चांदी के समान को विनोद पुत्र बाबुलाल जाति बलाई निवासी बिच्छुदडा पुलिस थाना बदनोर जिला भीलवाडा को बेचान कर देता हैं। जिस
पर वांछित आरोपी एवं माल की तलाश जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ