रावल समाज मेवाड़ चैखला की बैठक 6 को


चित्तौड़गढ़। रावल समाज की मेवाड़ चैखला चित्तौड़गढ़ की बैठक गुरूवार 6 अप्रेल को शम्भूपुरा स्थित शनि सांवरिया मंदिर पर रखी गई है।
समाज सेवक रणजीत रावल सावा ने बताया कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर समस्त रावल पंचों की राय से आयोजित यह बैठक प्रातः 10ः30 बजे प्रारम्भ होगी। इस बैठक में समाज में फैली कुरूतियां, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह सहित समाज सुधार के विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं धर्मशाला निर्माण हेतु चर्चा की जाएगी। समाज के सभी गणमान्यजनों से इस बैठक में आने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ