चित्तौड़गढ़। लसडावन में नाकोड़ा भैरव एवं बालक नाथ के दरबार में भक्ति संध्या में श्रद्धालु झूम उठे।
जानकारी के अनुसार हिम्मत कुमार खाली लाल कदमालिया परिवार की ओर से लसड़ावन कस्बे में भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया। भक्ति संध्या में सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्ति संध्या में गायककार राहुल कुमार पिछोलिया आकोला एवं राकेश सेठिया कपासन कि ओर से अलग-अलग नाकोड़ा भैरव के नाम पर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
भजन संध्या में नाकोड़ा भैरव की आरती का भी आयोजन किया गया। भक्ति संध्या में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, नीमच, जाट, सिंगोली, भदेसर, आवरीमाता, निंबाहेड़ा, मंगलवाड, बड़ीसादड़ी, आकोला, कपासन, भादसोड़ा, बानसेन सहित 80 गांव से भक्तजन नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या में शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ