कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से वाहन रैली निकाली गई। जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री परशुराम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
श्री परशुराम जन्मोत्सव पर्व पर आज शनिवार को कस्बे के माताजी रोड स्थित सगस बावजी के स्थान पर सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने श्री परशुराम भगवान की पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद वहां से भव्य वाहन रेली निकाली गई। रेली में सभी विप्र जन सफेद वस्त्र पहने, गले में श्री परशुराम का दुपट्टा डाले हाथों में केसरिया झंडी लेकर वाहनों पर सवार थे और श्री परशुराम भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वाहन रैली के बीच में भी श्री परशुराम की झांकी थी जो आकर्षण का केंद्र रही। वाहन रैली में युवतियां भी सम्मिलित हुई।
वाहन रेली माताजी रोड सगस बावजी के यहां से शुरू हुई और सोमेश्वर महादेव से 60 फीट रोड महाराणा प्रताप सर्कल, गौतम चौक, पुराना बस स्टेंड,पांच बत्ती से खारी बावड़ी बालाजी,मुख्य बाजार, सुनारिया मन्दिर ,पायक मोहल्ला,गर्ग मोहल्ला, ब्रह्मपुरी ,संतोषी माता मंदिर बस स्टैंड से पंचमुखी बालाजी पहुंचकर संपन्न हुई।
0 टिप्पणियाँ