कपासन, (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। ठाकुरजी का तुलसी संग विवाह समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व ठाकुर जी की बारात राजसी ठाठ बाट के साथ निकली गई।
कस्बे में श्री कल्याण राय जी मंदिर से ठाकुर जी की बारात राजसी ठाठ बाट और गाजे बाजे के शुरू हुई। जिसमें ठाकुर जी रथ पर सवार थे। पुजारी चंवर ढोलते हुए चल रहे थे। बारात में सैकड़ों महिला-पुरुष सम्मिलित हुए। जो नाचते गाते हुए बारात में चल रहे थे। बारात कल्याण राय मंदिर चौक से शुरू होकर पीपली बाजार,गणेश चौक, कुम्हार मोहल्ला, बस स्टैंड ,पांच बत्ती चौराहा, हाईवे चौराहे से होते हुए मास्टर कॉलोनी पहुंची। मार्ग में कहीं जगह ठाकुर जी की बारात की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गाय। बारात मास्टर कॉलोनी में गोपाल जी सोमानी अनिल कुमार जी कोठारी के यहां पहुंची। जहां तोरण मिलनी सहित सभी रस्में की गई और श्री ठाकुर जी का विवाह तुलसी महारानी के साथ करवाया गया। इस अवसर पर पुजारी घनश्याम पाराशर विजयकुमार पाराशर, लक्ष्मीलाल, मुकेश कुमार रमेशकुमार , ईश्वर, भरत, गणेश, आदित्य पाराशर, कमलेश डाड,द्वारकाप्रसाद झंवर ,जगदीश सोमानी, दामोदर सोमानी, मोनू समदानी, राकेश तुलछीया आदि मोजूद रहे।
नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान कल्याण राय जी की बारात का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत,पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, पूर्व पार्षद शिवशंकर उपाध्याय, राजीव सोनी, दीनबंधु सोमानी, ऋषि व्यास, यशवंत गोड, देवीलाल लोहार, लक्ष्मीलाल व्यास सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ