कपासन में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ स्थित औलिया मस्जिद मे हजारों नमाजियो ने ईदुल फितर की नमाज अदा कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार औलिया मस्जिद में मौलाना अंसारूल हक ने तिलावते कलाम के बाद नात शरीफ पेश की। दरगाह वक्फ कमेटी के सदस्य सैयद अख्तर अली बुखारी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा भेजा गया बधाई एवं शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया, पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल चोधरी एवं नगर काॅग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत की ओर से मुबारकबाद पेश की। मोहम्मद अब्बास अशरफी ने नात शरीफ पेश की व मौलाना अब्दुल सत्तार अशरफी की ईमामत मे नमाज अदा कर सलातो सलाम पेश किया गया। बाद नमाज के बाबा हुजूर के मुख्य मज़ार पर आम मुसलमानान की जानिब से चादर पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो पूरा दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदाओं से गूंज उठा।
इस मौके पर दरगाह शरीफ की जानिब से 2 क्विंटल दूध की खीर बनाकर तकसीम की। दरगाह शरीफ पर ईद की बधाई देने के लिए दरगाह शरीफ मे काॅग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार, पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, एडवोकेट मांगीलाल बैरवा, पूर्व पार्षद राजू सोनी ने सभी से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पूर्व शुक्रवार को चाँद के दीदार के बाद औलिया मस्जिद मे ऐतेकाफ मे बेठे नो व्यक्तियो को उनके घरो के लिए फूल मालाओ से लाद कर नारो के साथ विदा किया एवं दिन-भर मजार शरीफ पर फूल, इत्र, अगरबत्ती, चादर पेश करने का सिलसिला चलता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ