एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद मांगीं पर बनी सहमति


चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी चित्तौड़ इकाई द्वारा लगातार दो दिन से किया जा रहे उग्र धरना प्रदर्शन के संघर्ष की जीत हुई हैं। इस दौरान इकाई अध्यक्ष पीजी कॉलेज प्रकाश गाडरी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा दे रहे विद्यार्थी के लिए विशेष प्रावधान की मांग की जा रही थी जिस पर कॉलेज प्रशासन को झुकना पड़ा।
प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक रतन वैष्णव ने बतया की जिस प्रकार विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज प्रशासन के इस रवैये से लाखों विद्यार्थी भविष्य संकट में है। विद्यार्थी कई सालों से मेहनत करके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन उनके भविष्य को अंधकार में डाल रहा है। 
इस दौरान जिला सयोंजक मेहन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फ़ोन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं के सामने बात कर आश्वासन दिया कि अग्निवीर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रावधान जारी किया गया जिस से विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा 24 अप्रेल के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा दे सकते हैं।
 इस दौरान नगर मंत्री कमल प्रजापत छात्रसंघ अध्यक्ष भरत मेनारिया अदिति कँवर भाटी, नगर सह मंत्री उमेश नाथ, गणपत मेघवाल, अभिषेक नीलमणी, गोवर्धन योगी, अभिनव सेन, विपुल सिंह, वर्षा साहू, देवेंद्र सिंह, नीलेश मेनारिया, राजेश गायरी, दीपक कुमावत, गोविंद सुथार, अभिनव सुखवाल, प्रतीक वसीटा, दशरथ जाट, रूपेश सालवी, करण मेनारिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ