पहुँना मंडल कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह


पहुँना, (माय सर्कल न्यूज़ @आजाद मंसूरी)। रविवार को मरमी ऊँचा रोड़ पर स्थित भांड के बालाजी मंदिर परिसर में  पहुँना मंडल कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आतिथी डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट थे। अध्यक्षता पहुँना मंडल अध्यक्ष नारायण जाट बलवंतपुरा ने की विशिष्ठ अतिथि जन अभाव अभियोग समिती के सदस्य व पीसीसी सदस्य ललीत बोरीवाल, कपासन प्रधान भैरु लाल जाट, कपासन नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, राशमी ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल जाट, वि.कॉप. सोसायटी अध्यक्ष जगदीश जाट धमाना, रुद मंडल अध्यक्ष गिरीराज सिंह, राशमी मंडल अध्यक्ष सिताराम अहीर, संरक्षक ठा. किशन सिंह, प्रकाश जाट मेवदा आदि थे बैठक में पूर्व प्रधान भैरु लाल पारीक ने कहा कि कांग्रेस का राज होते हुए कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं के काम नही हो रहे है। वही कई कार्यकर्ता ने बताया कि कांग्रेस के राज में कार्यकर्ता अपनी व्यथा किसे सुनावे कोई सुनने वाला नही है। हांलाकी बाद में मंचासीन नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर नव नियुक्त पहुँना मंडल के अध्यक्ष नारायण लाल जाट का अतिथियों द्वारा माला पहना, साफा बंधवा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच बाल मुकूंद छिपा, रतन लाल जाट करज्या, पूर्व प्रधान शिव शंकर दाधिच रेवाड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कपासन दिनेश चाष्टा, एड. बालु राम दाधीच, पुखराज खटीक राशमी सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह को पीसीसी सदस्य बोरीवाल ने व डेयरी चेयरमैन जाट ने भी संम्बोधित किया। आभार व्यक्त पहुँना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल जाट ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ