पुलिस स्थापना दिवस पर कस्बे के जवान गुर्जर का प्रशंसनीय योगदान, लावारिस को पहुंचाया खुशहाल वृद्धा आश्रम

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। खुशहाल वृद्धा आश्रम की संचालिका नंदिनी त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह उसे एक व्यक्ति सांवरिया सेन का फोन आया, जिसने जानकारी में बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग पर जेलेश्वर महादेव के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क के बीच में पड़ा हुआ है। दिखने में लगभग 30– 35 वर्ष का युवा प्रतीत होता है, क्या उसे आप अपने आश्रम में स्थान दे सकती है क्या ?, मानवता का भाव और सेवा करने के उद्देश्य से संचालित आश्रम की संचालिका त्रिपाठी ने बिना विलंब किए उक्त घटना की सूचना कपासन निवासी देवेंद्र त्रिपाठी, स्थानीय महाविद्यालय अध्यक्ष तरुण बारेगामा एवम बजरंग दल के रोहित सिंह राजपूत को देते हुए मौके पर पहुंचने का आव्हान करते हुए उक्त व्यक्ति को जल्द से जल्द खुशहाल वृद्धा आश्रम गणेशपुरा पहुंचाने का आग्रह किया। वही प्रशासन कि ओर से सेवा प्रदान कर रहे कस्बे के जवान जितेंद्र गुर्जर द्वारा मौके पर वाहन का इंतेजाम करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों के सहयोग से संचालिका के पिता देवेंद्र त्रिपाठी एवम माता ललिता त्रिपाठी के साथ वैन में बैठाकर खुशहाल वृद्धा आश्रम गणेशपुरा के लिए रवाना किया। मानवता के इस पुनीत कार्य हेतु संचालिका ने उक्त घटना क्रम में सहयोग प्रदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया तथा मौके पर उपस्थित जन द्वारा ऐसी विकट परिस्थिति में एक लावारिस व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु स्थान प्रदान करवाने के लिए खुशहाल वृद्धा आश्रम की संचालिका नंदिनी त्रिपाठी का आभार जताया एवम भविष्य में इस आश्रम हेतु तन मन धन से साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ