कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत नमो वॉलंटियर (अल्पकालीन विस्तारक) अभियान जो प्रत्येक बूथ पर जा कर कार्ययोजना के अनुसार 10 दिनों में कार्य करेंगे।
इसी सन्दर्भ में कपासन विधानसभा के निम्बाहेड़ा व शनिमहाराज मण्डल की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विधायक अर्जुनलाल जीनगर की अध्यक्षता में हुई विधानसभा क्षेत्र के सभी अल्पकालीन विस्तारक, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी व विधानसभा निवासी जिला पदाधिकारियो ने भाग लिया। बैठक में नमो वॉलंटियर के मण्डल अनुसार शक्ति केंद्रों पर आगामी 10 दिन तक के प्रवास निश्चित कर उन्हें कार्ययोजना से अवगत कराया गया। बैठक को भाजपा मण्डल अध्यक्ष शनिमहाराज छोगा लाल गाडरी, निम्बाहेडा मण्डल अध्यक्ष शम्भु लाल जाट, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिह, भाजयुमो में मोहन लाल जाट आदी ने सम्बोधित किया। विधानसभा विस्तारक कालुराम मीणा ने नमो वॉलंटियर अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए अल्पकालीन विस्तारको के करणीय कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर माधव लाल बैरवा, सरपंच रतन नाथ योगी, रामेश्वर लाल जाट करूकडा, प्रकाश लौहार, लक्ष्मण कीर सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ