चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षत्रिय सेना की बैठक महाराणा भूपाल राजपूत छात्रावास में अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुठोली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राजेन्द्र सिंह खेडिया ने बताया कि हरवर्ष कि भांति इस वर्ष भी प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप जयन्ती जेयष्ठ शुक्ल तृतीया आगमी 22 मई को बनाये जाने का निर्णय लिया गया जिसे सभी ने सर्वसहमती से अपनी सहमती देते हुए वाहन रैली, झाकियाँ एवं जूलूस के रुप में जौहर स्मृति संस्थान से प्रारम्भ होकर पाड़नपोल, गोल प्याऊ, कलेक्ट्री चैराहा होते हुए महाराणा प्रताप सर्किल पर पहुँचेगी। जहां महाराणा प्रताप की अश्वारुढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।
बैठक में जयपाल सिंह चन्देरिया, संदीप सिंह, दौलत सिंह व छत्रपाल सिंह डगला का खेड़ा, राजेन्द्र सिंह कासेड़ी, भुर सिंह किशनिया खेड़ी, हिम्मत सिंह चरपोटीया, भीम सिंह राश्मी, रविराज सिंह धिरजी का खेडा, श्याम सिंह राश्मी, कालु सिंह रुद एवं समाज के गणमान्य समाज जन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ