जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को मिल रहा लाभ, गहलोत सरकार होगी रिपीट- राज्यमंत्री जाड़ावत


चित्तौड़गढ़। राज्यमंत्री जाड़ावत ने अपने 4 साल के कामकाज की उपलब्धियां बताई है। 23 अप्रेल रविवार को होटल अमृत मंथन पर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोई भी सत्ता विरोधी लहर नहीं है और इन साढ़े 4 सालों में ये सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो चित्तौड़गढ़ मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट, सर्जरी, किडनी, लंग्स ट्रांसफर जैसी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ को ऐतिहासिक सौगाते मिली है जिसमें सेटेलाइट हॉस्पिटल, उपजिला चिकित्सालय, 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी के साथ जिला चिकत्सालय में एमएनसीयू यूनिट, सिटी स्कैन आने वाले समय में एमआरआई मशीन को यहां की जनता को समर्पित करेंगे।
भाजपा शासन में कोई बड़ी सौगात 2013 से 2018 तक वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या राज्य सरकार से नही ला पाए विकास और विजन इनकी सोच नही हमने कराए 1500 करोड़ के विकास कार्य चित्तौड़गढ़ को 9 कॉलेज राज्य सरकार ने दिए स्मार्ट सिटी में 101 करोड़ के विकास कार्य से शहर का काया कल्प होगा 13 करोड़ की सड़के और स्वीकृत हुई बांधों के विकास एवं जीर्णोद्वार बुधवार के लिए 26 करोड़ एवं चंबल के अलावा अन्य पेयजल योजना के लिए अब तक 15 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। ऊर्जा के क्षेत्र में घटियावली में 26 करोड़ की लागत से 132 केवी के के अलावा 33 केवी के 9 ग्रीड सब स्टेशन बड़ी सौगात सड़क में क्षेत्र में 3 बड़ी सड़को के लिए राज्य सरकार 90 करोड़ रूपए स्वीकृत किए।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासन में राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने अपने कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया है। राज्यमंत्री ने 1500 करोड़ के विकास कार्यों का पेंपलेट महंगाई राहत कैंप के हेल्प डेस्क फ्लेक्स एवं शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए स्टीकर पोस्टर जारी किया है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक 5 वर्ष की उपलब्धियां का नाम दिया है।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आज होटल अमृत मंथन में प्रेस कांफ्रेस कर राजस्थान में महंगाई राहत कैंप शुरू होने की जानकारी दी. 24 अप्रैल से शुरू होने वाले महंगाई राहत कैंप में 10 योजनाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभ चाहनेवाले महंगाई राहत कैंप में आकर पंजीकरण कराने पर सस्ती बिजली, गैस और अन्नपूर्णा फ़ूड पैकट का लाभ मिलेगा।
महंगाई राहत कैंप में लोग गैस सिलेंडर का दाम 500 रु करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत कनेक्शन का नंबर और एजेंसी का नाम बताना होगा। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत महंगाई राहत कैंप में कनेक्शन नंबर बताने पर हर महीने बिजली के बिल में पहले 100 यूनिट मुफ्त होगी। इस योजना से लगभग 90 फीसद परिवारों को फ्री बिजली का लाभ मिलेगा।
किसानों को बिजली कनेक्शन नंबर लेकर महंगाई राहत कैंप जाने पर हर महीने 2000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत महंगाई राहत कैंप में नाम लिखवाने पर हर महीने अन्नपूर्णा फ़ूड पैकट आप निशुल्क पा सकते हैं। नरेगा जॉब कार्ड नंबर लेकर महंगाई राहत कैंप में जाने पर लोग साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम पा सकेंगे। महंगाई राहत कैंप में जन आधार नंबर बता कर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत रोजगार का अवसर पा सकते हैं।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को महंगाई राहत कैंप जाकर दोगुना बढ़वा सकते हैं। जन आधार कार्ड से महंगाई राहत कैंप में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली 10 लाख रु प्रति परिवार की बीमा राशि 25 लाख करवा सकते हैं। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली 05 लाख रु प्रति परिवार की बीमा राशि को दोगुना कर 10 लाख कर सकते हैं। महंगाई राहत कैंप में कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत पशु का 40 हजार रु का बीमा निशुल्क करवा सकते हैं। दुधारू पशु की असमय मृत्यु हो जाने पर राशि नया पशु खरीदने में काम आएगी।
प्रेस वार्ता में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, शहर सेंट्रल अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, यूवा नेता अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, दिनेश सोनी, विजय चौहान, विजय चौधरी, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, महेंद्र शर्मा व नवरतन जीनगर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ