10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, 24 व 25 अप्रैल को कहाँ लगेंगे महंगाई राहत कैम्प, पढ़े ख़बर


●ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैंप

●जिला कलक्टर ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य सरकार के बजट प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने तथा किसानों एवं ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की जनता की समस्याओं के त्वरित रूप निराकरण के लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के तहत शिविरों एवं महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने सभी उपखंड अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शिविर सफलतापूर्वक संचालन करने एवं प्रतिदिन हो रहें कार्यां का निरीक्षण नियमित रूप से उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों से कहा की वे शिविर स्थल पर पर्याप्त रूप से छाया, पानी, इन्टरनेट की पर्याप्त सुविधा रखें। उन्होंने कहा की प्री कैंप एक्टिविटी के तहत शिविर से पूर्व लाभार्थियों का चयन करें तथा आवश्यक रूप से होने वाले शिविरों तक लाकर विभिन्न योजनाओं में लाभ दिलाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करें और पयाप्त कार्मिक नियुक्त करें ताकि शिविर में लम्बी लाइन नहीं लगे।

जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के साथ-साथ नामान्तरकरणभूमि विभाजनभू-प्रबंधन संबंधी इन्द्राज दुरुस्तीधारा 136, राज्य सरकार एवं निजी व्यक्तियों में मध्य विचाराधीन विवादसीमा व रास्ते आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण भी शिविरों में किया जाएगा।

इन दस योजनाओं के लिए किया जाएगा रजिस्ट्रेशन

अभियान के तहत आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंप में 10 योजनाओं से संबंधित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए जन आधार नंबरगैस कनेक्शन नंबर एवं बिजली बिल पर अंकित नंबर देने पर रजिस्ट्रेशन होगा।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली

मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट

मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ीसहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए

मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर सम्मिलित है।


यहाँ लगेंगे 24 व 25 अप्रैल को प्रशासन गांवों के संग शिविर -

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 24 व 25 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ ब्लॉक की सोनगर ग्राम पंचायत मेंबेगूं पंचायत समिति के गोपालपुरानिंबाहेड़ा पंचायत समिति के रानीखेड़ाबड़ीसादड़ी पंचायत समिति के निकुंभराशमी पंचायत समिति के नैवरियाभदेसर पंचायत समिति के नाहरगढ़भूपालसागर पंचायत समिति के कांकरवागंगरार पंचायत समिति के साड़ासडूंगला पंचायत समिति के गुमानपुराभैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति के तम्बोलियाकपासन पंचायत समिति के के रोतलिया ग्राम पंचायत शिविर लगेंगे।

प्रशासन शहरों के संग शिविर –

24 व 25 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 1, 2 व के लिए सर्वोदय आश्रमचंदेरियाबेगूं नगर पालिका के वार्ड संख्या मेंरावतभाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या व का शिविर गणेश मंदिर कोटा बैरियरबड़ीसादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या को शिविर कम्यूनिटी हॉलकपासन नगर पालिका के वार्ड संख्या का शिविर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्कूल देउमंगरीनिम्बाहेड़ा नगर पालिका वार्ड संख्या का शिविर सामुदायिक भवन इशकपुरा में शिविर आयोजित होगा।

स्थाई महंगाई राहत कैंप  –

24 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ नगर पालिका के वार्ड संख्या 13, 39 व 59 में स्थाई राहत कैंप लगेंगे। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के सावाविजयपुर,  घोसुण्डाबस्सीघटियावलीअरनियापंथ एवं पाण्डोली गांव में शिविर लगेंगे। बेगूं पंचायत समिति के पारसोलीपटुण्डाचैंचीनन्दवाई और बेगूंगंगरार पंचायत  समिति के गंगरारसाड़ासकांतिरावतभाटा व भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति के भैंसरोड़गढ़बडोलियाबोरावजावदा एवं रावतभाटाकपासन नगर पालिकाकपासन पंचायत समितिसिंहपुर व उमण्डभूपालसागर पंचायत समिति के भुपालसागर व आकोलाराशमी पंचायत समिति के राशमी रूदसिहलानानिंबाहेड़ा पंचायत समिति के मांगरोलगादोलाधोरियाबाड़ीकनेरा एवं निम्बाहेड़ाभदेसर पंचायत समिति के भादसोड़ाआवरीमाता व भदेसरबड़ीसादड़ी पंचायत समिति के निकुम्भसांगरियाबोहेड़ाबांसी एवं बड़ीसादड़ी नगर पालिका तथा डूंगला पंचायत समिति के मंगलवाड़डूंगला एवं चिकारड़ा में राहत शिविर लगेंगे।


कैंप का समय और स्थान

कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम बजे तक रखा गया है। आमजन अपने नजदीक लगने वाले कैंप का स्थान और सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइट https://mehangairahatcamp.rajasthan.gov.in  पर भी ले सकते हैं। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ