चित्तौड़गढ़। जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना अंतर्गत फाचर अहिरान समीप एक बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बराती तुंबा ढाणी जावद के निवासी है। घायलों को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल में ले जाया गया हैं। घायलों के बारे में निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार गोपाल बंजारा, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पहुंचे हैं।
0 टिप्पणियाँ