जयपुर। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सांगानेर तहसील के महापुरा में महंगाई राहत शिविर का उद्घाटन किया गया। महंगाई राहत शिविर कैंप में जयपुर की पूजा देवी प्रजापत को मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपए में सिलेंडर देकर पहला लाभार्थी बनाया गया। दो दिवसीय महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा -हमने तय किया है कि राजस्थान में 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। मैं चाहूंगा कि राजस्थान में आज हमने जो महंगाई राहत शिविर का उद्घाटन किया है उसमें लोग पंजीकरण करवाए। हम लोगों को 10 गारंटी कार्ड दे रहे हैं। आप पंजीकरण करवाइए, जो योग्य होगा उसे 10 योजनाओं का लाभ मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ