सीएम गहलोत का प्रस्तावित दौरा को लेकर राज्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के 7 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ की प्रस्तावित यात्रा को लेकर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा चित्तौड़गढ़ में जय भारत सत्याग्रह जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। शाम को राज्यमंत्री के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मुंडा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, मंडल अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, बालमुकुंद मालीवाल, मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, विजय चौहान, विजय चौधरी, दिनेश सोनी, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत, कालूलाल जाट, अर्जुन रायका सहित अग्रिम संगठन के अध्यक्षगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ