चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने मंगलवाड़ थाना द्वारा 29 मार्च को एक कार से 41 किलोग्राम अवैध अफीम जब्ती के मामले में मुख्य अफीम आपूर्तिकर्ता अजीम शेख को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मंगलवाड़ थाना पुलिस द्वारा 29 मार्च को नाकाबंदी के दौरान एक टोयोटा इटियोस कार से 41.055 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होने पुलिस पूछताछ में उक्त अफीम मध्यप्रदेश के चूना भट्टा दलौदा जिला मन्दसोर निवासी 40 वर्षीय अजीम शेख पुत्र मुबारिक शेख द्वारा उपलब्ध करना बताया। जांच अधिकारी थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सोलंकी उ०नि० के नेतृत्व में थाने के जाब्ता कानि प्रमोद, विकास, अरविन्द, सुरेशचन्द्र, नरेन्द्र व प्रकाश द्वारा दबिश के दौरान 41 किलो 55 ग्राम अवैध अफीम की आपूर्तिकर्ता मध्यप्रदेश के चूना भट्टा दलौदा जिला मन्दसौर निवासी 40 वर्षीय अजीम शेख पुत्र मुबारिक शेख व उसके साथी गुराडिया लाल मुहाँ थाना भावगढ़ जिला मन्दसौर निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र ओमप्रकाश पाटीदार को उनके ढिकानो पर दबिश देकर डिटेन कर नियमानुसार प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों से प्रकरण में अवैध अफीम के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है।
0 टिप्पणियाँ