गर्मी में 8 किलोमीटर पैदल चलाया, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

चित्तौड़गढ़। आजादी अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा की 75 वीं वर्षगांठ पर भाणुजा ग्राम पंचायत से जागरूकता रैली स्थानीय गांव में न निकालकर रैली को निकुंभ कस्बें में निकाली गई। स्कूली बच्चों को 8 किलोमीटर का राउंड करवाया गया। आजादी अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाणुजा से तिरगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ कर 4 किलोमीटर का सफर कर जागरूकता रैली निकुंभ पहुंची। निकुंभ में जागरूकता रैली निकाल कर धूप में पुनः 4 किलोमीटर का पैदल सफर कर स्कूली छात्र भाणुजा पहुंचे।
 ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नारायण लाल जाणवा ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव हर जिले में लेकर हर गांव में हर ग्राम पंचायत पर मनाया जा रहा है। परंतु इसकी जानकारी विद्यालय की तरफ से हमें नहीं दी गई। अगर जानकारी मिलती तो जागरूकता तिरंगा यात्रा निकलती तो यहां के लोग तिरंगा यात्रा का अच्छा स्वागत करते।
8 किलोमीटर स्कूली बच्चों को घुमाने के बाद बच्चे परेशान हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ