चित्तौड़गढ़। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा कीर खेड़ा के शिव मंदिर में श्रावण मास के अंतर्गत महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री श्रीमती इंदिरा शर्मा एवं
प्रदेश संगठन मंत्री श्री मती अरुणा सुखवाल की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू दाधीच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं विशेष रूप से लहरिया पहन के उपस्थित रही। सभी ने सामूहिक रूप से भजन पर नृत्य भी किया। उमा सुखवाल, कुमकुम मायल, निलाक्षी द्वारा मीठे रस से भरी रे भजन गाया गया जिस पर महिलाएं झूम उठी। भजनों की शानदार प्रस्तुति से शिवालय गूंज उठा। इस कार्यक्रम में अलका चतुर्वेदी, रीना राय, रेखा भट्ट, निधि भट्ट, लीला भट्ट, निशा मिश्रा, कमला गौड़, नीलू ओझा, चंदा पाराशर, गायत्री पालीवाल, नीलम पालीवाल, साधना मेनारिया, अदिति, स्वाति शर्मा, विमला जोशी, बीना जोशी, ज्योति चतुर्वेदी, मंजू शर्मा, उमा सुखवाल, सुधा शर्मा, उषा शर्मा, कमलेश उपाध्याय, मधु पारीक सहित अनेक सदस्यों ने भजनों के माध्यम से शिव आराधना की। साथ ही मोहल्ले की महिलाएं जिसमें उमा पुंगलिया, सुनीता कूलवाल, ज्योति पौडवाल, सीमा जांगिड़, सीमा पौडवाल आदि ने बहुत ही शानदार रूप से भजनों की प्रस्तुति दी।
0 टिप्पणियाँ