कपासन क्षेत्र में 23 दिन बाद भी पैंथर पकड़ से दूर, अब ड्रोन से निगरानी


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। क्षैत्र पैंथर का मूमेंट पिछले 23 दिनों से जारी हैं। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाने के साथ अब ड्रोन के साथ पैदल गश्त शुरू की हैं।  बाहरी बस्ती क्षेत्र के बाड़ों में बंधे 13 बछड़े बछड़ियों का शिकार कर चुका हैं। गत दिनों उसने माताजी के मंदिर की पीछे वाली बस्ती में भी एक कुत्ते का शिकार  करने का विडियो सीसीटीवी कैमरे में केद हुआ है। वही बीती रात बस्ती के पास एक बाड़े में बंधे बछड़े को घायल कर दिया। 
पैंथर की हलचल के मद्देनजर वन विभाग ने वहां अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर तीन पिंजरे लगा रखे हैं जिनका स्थान भी बदला जा रहा हैं। जंगल में पैदल गश्त व ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ