कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष में सकल जैन समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा ओसवाल पंचायत भवन से शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः ओसवाल पंचायत भवन पहुंची जहां स्वाध्याय वह णमोकार मंत्र का जाप किया गया। तत्पश्चात प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारत जैन मंडल के अशोक चंडालिया, अभिषेक दूगड़, गौरव सिरोया सहित जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ