भदेसर। भदेसर उपखंड मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिलडी के स्कूल प्रांगण में उग रही गाजर घास को नष्ट करने के लिए रसायन का छिड़काव किया। सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलडी के आव्हान पर जय भीम मित्र मंडल के कार्यकर्ता द्वारा गाजर घास को हटाने के लिए आलक्विट रसायन का छिड़काव किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी ने बताया कि स्वतंत्र दिवस पूर्व विद्यालय प्रांगण को साफ सफाई कर नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ने आते हैं विद्यालय प्रांगण में गाजर घास उग रही है। विद्यालय प्रांगण, आंगनवाड़ी प्रांगण, मेघवाल समाज सामुदायिक भवन, महादेव जी मंदिर प्रांगण आदि जगह पर रसायन का छिड़काव किया गया।
रसायन छिड़काव का कार्य सवराम मेघवाल, शंभू लाल मेघवाल, सोहनलाल, भगतराम, विदेश, शंभूलाल जाट आदि का सहयोग रहा। प्रधानाध्यापिका प्रेरणा चौधरी ने सभी का धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ