1200 पुलिसकर्मियों ने 243 स्थानों पर दबिश देकर 743 अपराधियों को पकड़ा, 10 हजार लीटर से अधिक वाश नष्ट

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आदर्श सिधू, पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाडा के नेतृत्व में वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाई गई। जिला भीलवाडा के समस्त अति. पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारियों व थानाधिकारियों के नेतृत्व में 1200 पुलिसकर्मियों की 110 टीमें गठित की जाकर सभी थाना क्षेत्रों में कुल 243 स्थानों पर दबिश एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। 
इस दौरान कुल 743 अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें एनडीपीएस एक्ट में 6, आबकारी एक्ट में 75, आर्म्स एक्ट में 10, 17 स्थाई वारंटी, 53 एच.एस., 01 हार्डकोर, 07 जघन्य अपराधों में वांछित अपराधी, 27 वांछित अपराधी, निवारक कार्यवाही में 298 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 248 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में कुल 10215 लीटर वाश भी नष्ट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ